हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ नगर पालिका परिषद कूड़ा उठाने वाले वाहनों के रखरखाव पर लाखों रुपए खर्च करती है। लेकिन इसके बावजूद भी यह वाहन अपना हाल बयां कर रहे हैं। हापुड़ की रेलवे रोड पर नगर पालिका के दो कर्मी गुरुवार की रात कूड़ा डालने वाले ट्रैक्टर में धक्का मारते नजर आए। किन्ही कारणों से ट्रैक्टर बंद हो गया जिसके चलते सफाई कर्मी और चालक को मजबूरन ट्रैक्टर में धक्का मार कर उसे मंजिल तक पहुंचाना पड़ा। वैसे तो नगरपालिका इन वाहनों के रखरखाव पर लाखों रुपए खर्च करती है। लेकिन इस वाहन की स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे यह रखरखाव सिर्फ कागजों में ही होता है। वहीं इस वीडियो को देखकर एक बात और खड़ी होती है कि जब वाहन बंद हुआ तो नगरपालिका की ओर से कोई सहायता प्रधान क्यों नहीं की गई? मजबूरन इन दोनों कर्मियों को कूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को धक्का मारकर खींचना पड़ा? इस वीडियो से नगर पालिका परिषद हापुड़ की फजीहत हो रही है।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000






























