👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या जानने के लिए रैपिड सर्वे एक बार फिर शुरू किया गया है। शासन से मिले निर्देशों के बाद यह सर्वे शुरू हुआ है। हापुड़ की अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि जनपद हापुड़ में तीन नगर पालिका परिषद तथा एक नगर पंचायत है। आयोग के निर्देश पर सभी नगर पालिका और पंचायत में रैपिड सर्वे का काम शुरू हो गया है। इसके लिए टीम देखेगी कि किस वार्ड में पिछड़े वर्ग की जनसंख्या कितनी है जिसकी रिपोर्ट छह फरवरी से पहले आयोग को भेजी जाएगी।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























