दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में हो सकती है निकाय चुनाव घोषणा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में किसी भी दिन हो सकती है और अगले सप्ताह निकायों में आरक्षण की स्थिति का भी पता चल जाएगा।
नगर विकास विभाग ने सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग से कहा है कि आरक्षण के बाद निकयों की अंतिम सूची एक सप्ताह में सौंप दी जाएगी। दूसरे विधानसभा सत्र में दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में बुलाया गया है। इस प्रक्रिया के बाद ही निकाय चुनाव की घोषणा होगी।
जनपद हापुड़ में पांच निकायों में चेयरमैन पद को लेकर आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव होना तय है। इससे पहले पिलखुवा सामान्य महिला, हापुड़ सामान्य, बाबूगढ़ आरक्षित और गढ़मुक्तेश्वर सामान्य सीट पर चुनाव हुआ था।

























