👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ नगर पालिका परिषद की गाड़ियों का हाल बेहाल है. कुछ ऐसी ही तस्वीर नजर आई गुरुवार को जहां नगर पालिका परिषद लिखा वाहन अचानक खराब हो गया जिसे लोगों ने धक्का मारकर स्टार्ट कराया.
शहर में खराब लाइटें बदलने का कार्य चल रहा है जो इस वाहन से किया जाता है. वाहन ने हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर गुरुवार को धोखा दे दिया जिसके बाद आस-पास मौजूद राहगीरों ने वाहन में धक्का लगवा कर उसे स्टार्ट कराया. बता दें कि नगरपालिका वाहनों के रखरखाव पर सैकड़ों रुपए खर्च करती है लेकिन वाहनों की यह तस्वीर लापरवाही को उजागर कर रही है.



























