
संकल्प दिवस के रूप में मनाया मुलायम का जन्मदिन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो व भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और संकल्प लिया कि वह एकजुट होकर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 फतह करके प्रदेश में सपा की सरकार बनाएंगे और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे।
सपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर (बबलू प्रधान) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। सपा पार्टी हर वर्ग की पार्टी है और उसके दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। उन्होंने हवन किया कि लोग सपा पार्टी से जुड़े।
इस अवसर पर हवन भी किया गया तथा वरिष्ठ सपा नेताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010































