हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर रविवार को अवैध कब्जे से मुक्त होगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी किए हैं. साथ ही अनाउंसमेंट करा कर अवैध कब्जेदारों को चेतावनी भी दी है. यदि अवैध कब्जादारों ने अपना सामान नहीं हटाया तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और बुलडोजर गरजेगा.
प्राप्त जानकारी के अनुसार महादेव मंदिर पर अवैध कब्जेदारों को नोटिस थमा दिए गए हैं. अवैध कब्जे के खिलाफ शासन एकदम सख्त है. ऐसे में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर नोटिस जारी किए गए. यदि सामान नहीं हटाया तो रविवार को जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

































