हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अब मूढ़ा व्यापारियों के लिए एक खुशखबरी है। गढ़ नगर पालिका ने एक मूढ़ा सेंटर स्थापित करने का फैसला लिया है जिससे मूढ़ा बेचने वालों को स्थाई बाजार मिल सकेगा। फिलहाल यह व्यापारी हाईवे पर अस्थाई रूप से दुकाने लगाकर मूढ़ा बेचते हैं।
बता दें कि जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगभग 500 मूढ़ा व्यापारी मूढ़ा बेचने का काम करते हैं। इनमें से 150 व्यापारी हाईवे किनारे अस्थाई रूप से दुकान लगाकर सामान बेचते हैं। एक मूढ़ा उद्योग सेंटर स्थापित किया जाएगा जिसकी कीमत एक करोड़ होगी। यह सेंटर नेशनल हाईवे नो पर गांव अल्लाहबख्शपुर के पास पालिका द्वारा पांच हजार मीटर भूमि में डंपिंग ग्राउंड की जगह बनेगा। डंपिंग ग्राउंड को जल्द ही कूड़ा कचरा प्रबंधन प्लांट (एमआरएफ) सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। सेंटर बनने से मूढ़ा बनाने वाले व्यापारियों को एक स्थायी बाज़ार मिलेगा।


























