हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मेरठ-बुलंदशहर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। हालांकि जनवरी में वन विभाग की एनओसी न मिलने के कारण कार्य रुक गया था। लोक निर्माण विभाग को एक साल के भीतर 8.3 किलोमीटर सड़क बननी है लेकिन चौड़ीकरण के लिए सड़कों के किनारे मिट्टी पड़ी हुई है जिससे स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पड़ी यह मिट्टी दुकानों में घुस रही है। आने-जाने में राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पड़ी मिट्टी भी धूल बनाकर राहगीरों की आंखों में जा रही है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों के साथ-साथ दो पहिया वाहन चालकों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। बतातें चलें कि सड़क के चौड़ीकरण के लिए 47.84 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है।
यदि बुलंदशहर रोड की बात करें तो बुलंदशहर की ओर जाने वाली सड़क सात मीटर चौड़ी है लेकिन अतिक्रमण के कारण सड़क काफी संकरी हो जाती है। सड़क चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे डाली गई मिट्टी से स्थानीय व्यापारी बेहद परेशान है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर



























