हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक अप्रैल से गेहूं खरीद की सारी तैयारियां भले ही जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हों, परंतु करीब एक सप्ताह तक गेहूं के सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं का एक दाना भी पहुंचने की उम्मीद नहीं है, उसके पीछे कारण बताते हैं कि गेहूं कटाई का कार्य अभी शुरु न होना तथा मंडी में नए गेहूं की आवकों में एक सप्ताह का विलम्ब होना।
गर्मी बढऩे के साथ ही गेहूं एक सप्ताह में पक कर पूरी तरह तैयार हो जाएगा और गेहूं की कटाई शुरु होंगी।
हापुड़ मंडी में गेहूं का भाव 1750 रुपए प्रति क्ंिवटल बोला जा रहा है,जबकि सरकारी समर्थन मूल्य 1975 रुपए है। उपभोक्ताओं को राशन डिपुओं के माध्यम से वितरित गेहूं बाजार में खूब आ रहा है और गेहूं की पैदावार भी बम्पर बताई जा रही है। गेहूं में मंदी का रुख बताया जा रहा है।
Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606


























