हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में गेहूं की कटाई चरम सीमा पर हैं और हापुड़ मंडी में नए गेहूं की आव के धीरे–धीरे बढ़ रही हैं। हापुड़ मंडी में गेहूं का भाव 2100 रुपए प्रति क्विंटल हैं जबकि गेहूं का सरकारी समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल हैं। खुले बाजार में नए व पुराने गेहूं का दाम सरकारी समर्थन मूल्य से ऊंचा होने के कारण गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर एक दाना भी नहीं पहुँच रहा हैं जिस वजह से खरीद केंद्र सूने पड़े हैं।
सरकारी गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरु हो गई और जनपद हापुड़ में 29 क्रय केंद्र खोले गए हैं। केंद्रों पर तैनात कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैंठे हैं और किसानों की बाट जोह रहे हैं। तीन – चार दिन पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हापुड़ आए थे और वह किसानों से कह गए कि इस बार गेहूं की पैदावार कम हैं। गेहूं के भाव और ऊंचा होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।
हापुड़ जनपद में करीब 50 आटा यूनिटें हैं जिनमें छोटे–बड़े फ्लोर मिल व आटा चाक्कियां शामिल हैं। चार–पांच तो ऐसी बड़ी आटा औद्योगिक यूनिटें हैं जिनकी पिराई क्षमता चार–हजार बोरी प्रतिदिन हैं। हापुड़ में गेहूं की लिवाली, आटा यूनिटें, उपभोक्ता व स्टाकिस्ट कर रहे हैं और गेहूं के भावों में तेजी का रुख बना हैं।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606































