पीरनगर सूदना में तिरंगा यात्रा में सांसद हुए शामिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के गांव पीरनगर सूदना की ग्राम पंचायत परिसर में शनिवार को आयोजित मेरी माटी, मेरा देश, निपुणशाला व शिलाफलकम कार्यक्रम का लोकार्पण सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया और ग्रामीणों को अमृतकाल के पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। मंच पर स्थापित कलशों में ग्रामीणों ने गांव की मिट्टी डाली।
भारत माता की जय के उद्घोष के साथ गांव में तिरंगा यात्रा निकली गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्कूली छात्र-छात्राएं, सांसद राजेंद्र अग्रवाल सीडीओ प्रेरणा सिंह तथा अन्य भाजपाई शामिल हुए।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत देश भक्तों का स्मरण करते हुए देश के विकास के साथ जुड़ने का आह्वान किया तथा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने-अपने आवास व प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाए जाने का आह्वान किया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
अब आप खरीद सकते हैं पीवीसी तार और केबल वह भी सीधे निर्माता से वाजिब दामों पर। अधिकारी जानकारी के लिए कॉल करें: 9837824010 पर
पता: धनीराम मार्किट, नवीन मंडी के बराबर में, सुप्रीम पेट्रोल पम्प के सामने, गढ़ रोड़, हापुड़






























