
मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में सांसद ने AIIMS की स्थापना की मांग उठाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद द्वारा लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान नियम 377 के तहत पश्चिम उत्तर प्रदेश में कैंसर की बढ़ती बीमारी को देखते हुए, मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में में AIIMS की स्थापना की मांग की। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मेरठ हापुड़ लोकसभा अपना प्रमुख स्थान रखती है और यहां पर दूर दराज के लोग आकर बसे हुए भी हैं। इस क्षेत्र में गंभीर बीमारियों ने अपने पैर के साथ रखें विशेष पर किडनी और कैंसर जैसी समस्या यहां पर आम बीमारी हो रही है और इन बीमारियों से जूझ रहे व्यक्तियों को समय से इलाज नहीं मिल पाता है। इसलिए इस क्षेत्र में एम्स जैसे संस्थान की बहुत ही अत्यधिक आवश्यकता है। उन्नत एवं आधुनिक इलाज के लिए लोगों को दिल्ली एम्स के ऊपर निर्भर रहना पड़ता है।
दिल्ली एम्स पर अत्यधिक दबाव होने के कारण लोगों को उपचार में भी लंबे इंतजार लंबे का सामना करना पड़ता है। किडनी और कैंसर जैसी गंभीर समस्या को समय पर इलाज ना मिले तो इसमें मरीज की जान जाने की भी संभावना हो जाती है और मरीज को मानसिक और शारीरिक दिक्कतें बढ़ जाती हैं. मेरठ हापुड़ भौगोलिक दृष्टि से पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रमुख क्षेत्र हैi यहां से आने को एक्सप्रेसवे और रेल लाइन को सुगमता से साधन उपलब्ध हैं। केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। इसीलिए यहां पर एम्स जैसे संस्थाओं को अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार का ध्यान और दिलाना चाहता हूं कि मेरठ हापुड़ के मेडिकल कॉलेज एवं अन्य संस्थाओं को उन्नत तकनीक से जोड़कर AIIMS जैसी सुविधा से विकसित कर करके ऐसी सुविधाओं को विकसित किया जाए जिससे मरीजों को उत्तम एवं तकनीकी उपचार उपलब्ध हो सके।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

































