
सांसद ने संसद में उठाई ब्रजघाट तक नमो भारत रेपीडेक्स ट्रेन चलाने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर अमरोहा लोकसभा सीट के सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने संसद में तीर्थ नगरी ब्रजघाट तक रेपीडेक्स ट्रेन चलाने की मांग उठाई है। उन्होंने तीर्थ नगरी के महत्व और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या का उल्लेख भी किया। सांसद ने नियम 377 के तहत लोकसभा में गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट तक नमो भारत रेपीडेक्स सेवा शुरू करने की अपील की। उनका कहना है कि यहां बड़ी संख्या में आस्था का सैलाब उमड़ता है। तीर्थ नगरी ब्रजघाट को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। पूर्णिमा व अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नमो भारत ट्रेन के संचालन और मेरठ से ब्रजघाट तक इसके विस्तार की मांग की है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288































