सांसद ने किया धर्मशाला के जीर्णोद्धार का शिलान्यास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):श्री हरेश्वर नाथ मंदिर सेवार्थ समिति, पुराना बाजार, हापुड़ के तत्वावधान में प्राचीन शिव मंदिर की धर्मशाला के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास मेरठ हापुड़ लोकसभा के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती ने किया।भाजपा नेताओं ने इस पुनीत कार्य की नींव रखी और प्रभु से सफलता की कामना की।इसके बाद सांसद व विधायक छतरी वाला कुआं इलाके में गये और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओ के लाभार्थियों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को जाना।सांसद ने प्रधान मंत्री की योजनाओ से एक बार फिर लाभार्थियो को अवगत कराया और मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने मे सहयोग मांगा।लाभार्थियों ने बडे ही आत्मविश्वास के साथ सांसद को आश्वासन दिया कि मोदी ही एक बार फिर प्रधान मंत्री बनेगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा पुनीत गोयल, मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, सभासद वंदना सिंहल, विवेक गर्ग (सोनू गर्ग) सहित लोग उपस्थित रहे।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537




























