सांसद कुंवर दानिश अली ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समर्थन किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा से सांसद व बसपा से निष्कासित कुंवर दानिश अली रविवार को कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के प्रशंसा करते हुए कहा कि यह यात्रा न्याय और एकता के संघर्ष का शंखनाद है। यह यात्रा गरीब वंचित, व शोषित वर्ग को उनका हक दिलाने के लिए एक संघर्ष है। राहुल गांधी ने पूरे देश को जोड़ने के लिए व समाज के हर वर्ग को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु की है। वह राहुल गांधी के साथ खड़े है और उन्होंने राहुल गांधी के साथ अपनी फोटों सोशल मीडिया पर शेयर की है।
सांसद कुंवर दानिश अली के राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होने से इस बात के कयास लगाए जाने लगे है कि सांसद कुंवर दानिश अली किसी भी वक्त कांग्रेस में शामिल हो सकते है। बसपा से निष्कासन होने के बाद कुंवर दानिश अली ने दावा किया था कि वह गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा संसदीय सीट से भी आगामी लोकसभा-2024 का चुनाव लड़ेंगे। कुंवर दानिश अली का गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा क्षेत्र में अपना एक अलग ही प्रभाव है।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202































