
सांसद ने पानी की टंकी का किया लोकार्पण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हिमायूंपुर में शनिवार को भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत आयोजित जल अर्पण दिवस कार्यक्रम में सांसद अरुण गोविल व जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित पानी की टंकी का लोकार्पण किया।
सांसद ने कहा कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र की माताओं-बहनों को जल संकट से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर ग्रामीण आदि उपस्थित थे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























