
सांसद ने पंचायत सचिवालय का उद्घाटन किया और कहा रामायण सद्भावना सिखाती है
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट से भाजपा सांसद अरूण गोविल ने शनिवार को ग्राम हिमायूंपुर में नवनिर्मित पंचायत सचिवालय का उद्घाटन किया और रामायण वितरित की।सांसद ने जल जीवन मिशन के कार्य का भी निरीक्षण किया।सांसद ने रामायण भी वितरित की। सांसद अरुण गोविंल ने कहा कि गांव हुमायूं पुर में पंचायत सचिवालय बहुत ही सुंदर और भव्य बना है इतना सुंदर सचिवालय मैंने ग्रामीण क्षेत्रों में अभी नहीं देखा है और यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है। उन्होंने ग्राम प्रधान धीरज सिरोही की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके द्वारा जो विकास कार्य हो रहे हैं वे प्रशंसनीय हैं और जिस काम में भी आपको मेरी आवश्यकता रहेगी मैं आपके साथ रहूंगा और कहा कि रामायण हमें सद्भावना से रहना सिखाती है। उन्होंने बताया कि जब राम जी द्वारा समुद्र तट पर जब शिव पूजन किया तो वहां कोई ब्राह्मण नहीं मिल रहा था तो उन्होंने अपने दूत द्वारा रावण से आग्रह किया और रावण उनका शिव पूजन करने आई जबकि दोनों परम शत्रु थे इसलिए हमें भाईचारे के साथ रहना चाहिए। रामायण की पुस्तक एक पुस्तक नहीं यह हमारा प्रमुख ग्रंथ है जो हर घर में होना चाहिए तथा सभी को आग्रह किया कि प्रत्येक दिन रामायण के कुछ अंशु का पाठ जरूर करें।जनता में बेहद सहायता महिलाएं मंगल गीत गा रही थी और फूलों की बरसात कर रही थी सांसद अरुण गोविल का ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री मोहन सिंह जिला कोषाध्यक्ष कपिल सिंघल एस एम, मंडल अध्यक्ष कपिल सिंघल सीडीओ हिमांशु गौतम ,ग्राम प्रधान धीरज सिरोही सिपटर सिंह दिनेश शर्मा आशीष पुंडीर रॉबिन गुर्जर राजेंद्र सिंह अमित कुमार शर्मा मुदित गोयल कुणाल चौधरी प्रमोद जिंदल भूपेंद्र सिंहआदि उपस्थित रहे।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854





























