हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की नवीन मंडी में लगे किसान मेला प्रदर्शनी का शनिवार को क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान मेले में किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि धरती को बचाने के लोए बायोडीज़ल व सोलर को विकल्प के रूप में स्वीकार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कनाडा आतंकवादी को शरण देने वाला देश बन रहा है। भारत में अन्य देशों से आने वाली दालों में 40% दाल कनाडा से आती है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सभी को आत्मनिर्भर भारत को गति देने के लिए अभियान में शामिल होना चाहिए।
कृषि विभाग द्वारा लगाए गए तिलहन मेले में किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर दिया गया। किसानों को बीज की गुणवत्ता के बारे में बताया गया। जनपद के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे किसानों ने इस दौरान बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
































