हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा दिनांक 17 सितंबर दिन शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि हापुड़ मेरठ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सदर विधायक विजय पाल आढ़ती, नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत के कर कमलों द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री कविता मधारे, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, राजीव अग्रवाल, शिवम शर्मा, महेश तोमर, डॉ शिव कुमार, सुधीर गोयल मूलचंद त्यागी, प्रवीण सिंगल उज्जवल सोमानी, अमीत शर्मा, राज अग्रवाल, गोपाल खटीक, शशांक गुप्ता, सुनील वर्मा, नरेश गुर्जर, मनीष कंसल, इंद्रसेन भुर्जी, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।




























