सांसद ने अंडरपास व फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग की










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-मेरठ लोकसभा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने गुरुवार को लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतू अन्डरपास, स्लिप रोड़ तथा फुटओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ मे परतापुर से पल्लवपुरम तक का मेरठ बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 का भाग है तथा इस पर बहुत बड़ी संख्या मे तीव्र गति के वाहन आते जाते हैं। किसी भी व्यक्ति के लिए इन वाहनों के बीच से सड़क पार करना अत्यधिक कठिन कार्य है तथा सड़क पार करने के प्रयास मे विभिन्न स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। सड़कों को सुरक्षित रूप से पार करने के लिए चार स्थानों डुंगरावली, घाट, खड़ोली और दायमपुर पर अन्डरपास तथा स्लिप रोड़ स्वीकृत हो चुकी हैं। परंतु अभी तक इन पर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इसी प्रकार मेरठ-हापुड़-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 334 पर धनौटा एवं लालपुर के निकट स्लिप रोड़ स्वीकृत हुई है तथा नवादा मे प्राथमिक विधालय मार्ग के दूसरी ओर होने के कारण बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाया जाना बहुत आवश्यक है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि इन स्थानों पर दुर्घटनाओं से बचाव हेतू अन्डरपास, स्लिप रोड़ तथा फुट ओवर ब्रिज बनाए जाने के आदेश देने की कृपा करें।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202








  • Related Posts

    रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

    Read more

    सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

    रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

    सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

    हज यात्रियों के लिए खास खबर

    हज यात्रियों के लिए खास खबर

    मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

    सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
    error: Content is protected !!