हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की एक बैठक जिला कलैक्ट्रेट के सभागार में मंगलवार को सम्पन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य जनपद हापुड़ में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करना तथा सम्बंधित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश देना था।
बैठक में हापुड़ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, गढ़मुक्तेश्वर के सांसद कुंवर दानिश अली, जिलाधिकारी मेधा रुपम, विधायव व जन प्रतिनिधियों के विभिन्न विभागों के अफसर उपस्थित थे। गढ़मुक्तेश्वर- अमरोहा संसदीय क्षेत्र से सांसद कुवर दानिश अली ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अधूरे विकास कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की और NHAI निदेशक के बैठक में गैर हाजिर रहने पर नोटिस जारी करने को कहा सांसद कुंवर दानिश अली ने कई अफसरों पर सदन गुमराह करन का आरोप लगाया।























