हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मेरठ-हापुड लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती ने शनिवार को भाजपा विधानसभा कार्यालय पर जनसमस्याएं सुनी तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ किया है। भारतीय जनता पार्टी की कथनी व करनी मे कोई अंतर नहीं है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने सम्पूर्ण देश में लगातार जनहित में विकास कार्य किये हैं। सरकार भ्रष्टाचार को दूर करने हेतु दृढ़संकल्पित है तथा इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, सुधीर गोयल, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता एडवोकेट (सदस्य दिशा), कपिल सिंघल,सभासद नितिन पाराशर, सुमित पार्चा, पवन गर्ग, ताराचंद मोघे, शलभ गर्ग, अंकित सैन, मोनू सैनी, अजय भास्कर, हेमन्त सैनी, शिवम शर्मा रोमी, तुषार अग्रवाल, प्रवीण शर्मा उपस्थित थे।


























