
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर उपेड़ा हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब हाईवे पर दौड़ती एक इकोस्पोर्ट गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। कार चालक ने गाड़ी रोकी जिसके बाद कार सवार लोगों ने अपनी जान बचाई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गाड़ी से काला धुआं निकलने लगा। यह धुआं दूर से देखा जा सकता था। इस दौरान हाइवे पर गुजरने वाले वाहनों की कतार लग गई और धीरे-धीरे जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मामला बुधवार का है जब एक इकोस्पोर्ट कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच गया। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान पूरी गाड़ी जल कर राख हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोग समय रहते गाड़ी से उतर गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL
NH-09, Delhi Hapur Road, Pilkhuwa, Hapur
Admission Open for classes Nursery to 9th and 11th for Academic Session 2026-27
Contact us on email- contactus@vibgyorschool.net
Contact No. 09027474537, 0122-2321162
Http://www.instagram.com/vibgyorintl































