हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा हैं कि शनिवार को पंजाब में राहुल गांधी के साथ चौधरी संतोख सिंह भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्रा कर रहे थे।इस दौरान सांसद को अचानक दिल का दौरा पड़ा और जमीन पर गिर पड़े। तभी उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिषेक गोयल ने कहा है कि चौधरी साहब का अचानक चले जाना कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति हैं। जो कभी पूरी नहीं की जा सकती। अभिषेक गोयल ने कांग्रेस सांसद के निधन पर अपनी व हापुड़ शहर के समस्त कांग्रेस जनों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की हैं और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225

































