
गांव सरावा के नलकूपों से मोटर चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर कोतवाली के गांव सरावा में बदमाशों ने धावा बोलकर एक रात में चार नलकूपों से मोटर चोरी कर ले उड़े। गांव में बदमाशों की सक्रियता से ग्रामीनों में रोष है।
नगर क्षेत्र के ग्राम सरावा में नलकूपों से मोटर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने चार नलकूपों पर धावा बोलकर हजारों रुपये की चार मोटरें चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार की रात को चोरों ने ग्राम सरावा के जंगल में स्थित गौरव चौधरी, ताज मोहम्मद, शरद त्यागी, सोहनपाल चौधरी से चोरों ने मोटर चोरी कर ली। बुधवार की सुबह को जब किसान अपने अपने खेतों में पहुंचे तो वारदात के बारे में जानकारी हो सकी। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया जल्द चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

































