हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की तीर्थ नगरी में गढ़ नगर पालिका परिषद के अधिकारियों की सांठगांठ से मोटर बोट का संचालन बिना लाइसेंस के हो रहा है जिससे अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई है। आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में मुंडन संस्कार कराने वाले, फूल, प्रसाद व गंगाजल की केन बेचने वाले, नाव चलाने वाले नाविकों का लाइसेंस गढ़ नगर पालिका परिषद द्वारा जारी किया जाता है। मोटर बोट का आज तक नगर पालिका परिषद द्वारा कोई भी लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद भी कई मोटर बोट गंगा में चल रही हैं जिससे जीव जंतुओं पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। शासन को मामले में गंभीरता दिखाते हुए लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























