मोती कालोनी के लोग जूझ रहे हैं समस्याओं से










हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):हापुड़ के कांग्रेस जनों ने शहर के वार्ड 33 मोती कॉलोनी और महमूदपुरा में जन समस्या निवारण अभियान चलाया गया। कांग्रेसियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में काफी समय से मस्जिद के बाहर व अन्य स्थानों पर भी गंदगी के अंबार लगे हुए हैं ।गली में बिजली के तार काफी नीचे तक लटके हुए हैं यहां तक कि लोगों के घरों में पीने का पानी भी स्वच्छ नहीं आ रहा है और तो और कॉलोनी में हैंडपंप भी काफी समय से खराब अवस्था में पड़ा हुआ हैं। जिस कारण लोगों को मजबूरन दूषित पानी पीना पड़ रहा है। कॉलोनी में मस्जिद के बाहर बनी पुलिया भी जर्जर अवस्था में हैं। जिसमें कोई भी व्यक्ति कभी भी गिरकर चोटिल हो सकता हैं। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इन सभी समस्याओं के विषय में उन्होंने कई बार अपने जनप्रतिनिधि को समस्या से अवगत कराया लेकिन उन्होंने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। कॉलोनी के निवासी इन समस्याओं से काफी समय से परेशान हैं ।आए दिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कॉलोनी के लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं का नगर पालिका परिषद द्वारा निराकरण कराया जाए। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निसार पठान खान ने अपनी टीम के लोगों के साथ पहुंच कर कॉलोनी के लोगों को आश्वासन दिलाया है कि वह इस विषय पर नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम से बातचीत करेंगे और जल्द से जल्द मोतीपुरा और महमूदपुर के लोगों की समस्याओं का समाधान कराएंगे। इस अवसर पर शहर कांग्रेस सचिव गौरव गर्ग, इरफान लोहार,फरदीन,समीर,इरफान,मेहरबान,कासिम,सुलेमान,नूरनिशा,फरजाना,शकीला,रहीसुद्दीन,फैसल,रुकसार,वसीम,फैजान,काफिला आदि लोग उपस्थित थे।

Deewan और DPS की बुक 20% छूट पर खरीदें. संपर्क करें: 9528182700, 9457100571







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!