हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न स्कूलों में मदर्स-डे शनिवार को मनाया गया। इस दौरान 100 मीटर की ड्राइंग शीट पर छात्रों ने मातृ दिवस को लेकर अपना संदेश लिखा और भावना व्यक्त की। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में 100 मीटर तथा फ्री गंज रोड पर स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इण्टर कॉलिज में 100 फुट की ड्राइंग शीट पर छात्रों व छात्राओं ने अपने-अपने संदेश लिखे। इस दौरान कक्षा पहले से लेकर 12वीं तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बता दें कि स्कूलों में की गई इस अनोखी पहल को काफी सराहा जा रहा है। छात्रों ने भी उत्साह के साथ इस दौरान हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर सुनील आहूवालिया, श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य हिमानी अग्रवाल, श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पारुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
































