
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75
चार बच्चों की मां हुई प्रेमी के साथ फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला की बेटी ने आरोप लगाया है कि उसकी मां को एक व्यक्ति बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला 24 जुलाई की सुबह का है जब युवती की मां और छोटे भाई-बहन घर पर थे। तभी बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चोपला का मीनू और कुछ अज्ञात लोग उसके घर आए। युवती का आरोप है कि मीनू उसकी मां को बेहला-फुसला कर बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया जिसने बताया कि आरोपी मीनू पहले भी उसकी मां को करीब चार साल तक अपने साथ रख चुका है। युवती ने पुलिस को मामले में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483

































