
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के मोहल्ला अंसारियान निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी को दूसरे निकाह के चक्कर में तलाक देकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के गांव ढडरा निवासी जन्नत ने बताया कि 10 साल पहले उसका निकाह धौलाना निवासी रियाज पुत्र अब्दुल सलाम के साथ हुआ था। वह चार बच्चों की मां है। धौलाना में उसका पति शाकाहारी बिरयानी की दुकान चलाता है। पीड़िता का आरोप है कि रियाज उसे तलाक देकर दूसरा निकाह करना चाहता है। इसी उद्देश्य से उसने गर्भपात कराया और फिर तलाक देकर घर से भाग गया। इसके बाद पीड़िता अपने चारों बच्चों के साथ थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























