👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक महिला अपने चार बच्चों को छोड़ जीजा के साथ फरार हो गई। इस संबंध में पत्नी के महिला के पति ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पहले वह काम करने के लिए कहीं गया था और घर पर उसकी पत्नी और चार बच्चे मौजूद थे। दोपहर के समय महिला का जीजा घर आया और उसके बाद से ही दोनों गायब हो गए। पति का कहना है कि उसकी पत्नी चारों बच्चों को घर पर छोड़ कर अपने जीजा के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

































