हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे मंडी के पास एक कैंटर ने कार में टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक ही अस्पताल में मौत हो गई. हादसे में दो लोग घायल हो गए. मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
बता दें कि अमरोहा के नोगवा सादात के निवासी शेंशक, निपुण, मिंटू और गुड्डी कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे. जैसे ही कार गढ़मुक्तेश्वर पहुंची तो मंडी के सामने कैंटर की भिड़ंत होने से यह हादसा हुआ. हादसा इतना भयंकर था कि 20 वर्षीय मिंटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गुड्डी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं निपुण और शेंशर का इलाज जारी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711





























