सर्वाधिक दूध के नमूने फेल आए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिकने वाले दूध स्वास्थ्य के लिए खतरा है और सिंथेटिक दूध से बनने वाले उत्पाद और भी खतरनाक है। मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, हापुड़, सहारनपुर व बुलंदशहर में अप्रैल माह से अक्टूबर तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्वाधिक नमूने दूध के फेल पाए गए है। यह अभियान खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन द्वारा चलाया गया था। अभियान के दौरान टीम ने मावा, मिठाई, दूध, खाद्य तेल सहित अनेक खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ में लिए गए 87 नमूनों में दूध के 19 सैम्पल, बिजनौर में 208 नमों में से 50 दूध के, मुजफ्फरनगर जनपद में खाद्य पदार्थों के लिए गए 99 नमूनों में से 47 नमूने दूध के, बागपत में खाद्य पदार्थों के 117 नमूने लिए गए जिसमें से 17 नमूने दूध के फेल पाए गए। इसी तरह शामली में 30 में से 8 सैम्पल दूध के फेल मिले, हापुड़ में 150 नमूने संग्रहित किए गए जिनमें से 90 प्रतिशत अधोमानक पाए गए। सहारनपुर में 14 दूध के नमूने तथा बुलंदशहर में 28 नमूने फेल पाए गए है।
फूड लवर्स के लिए 10 % की छूट का ऑफर: 8791240160


























