हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसी भी कीमत पर कटिया डालकर चोरी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे. किसी भी कीमत पर बिजली चोरों को विद्युत विभाग छोड़ेगा नहीं. गढ़ में चल रही विद्युत विभाग की कार्रवाई ने चोरों और बकायदारों को 440 वोल्ट का झटका दे दिया है जिससे बिजली चोरों की रात की नींद उड़ गई है.
जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दिन निकलते ही सूरज की पहली किरण के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गढ़ में छापा मारा जहां 10 बिजली चोरों को ऊर्जा निगम की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कराया. वहीं गढ़ देहात में भी अभियान जारी है.
गढ़ एक्सएन केपी पुरी का कहना है कि शनिवार की सुबह सूरज की पहली किरण के साथ टीम ने गढ़ टाउन में जबरदस्त कार्रवाई की और बिजली चोरों पर शिकंजा कसा. के पी पुरी का कहना है कि किसी भी सूरत में राजस्व को नुकसान होने नहीं दिया जाएगा. बिजली चोरों के खिलाफ अभियान देर रात तक… हर रोज जारी रहेगा. उनकी चेतावनी है कि कोई भी बिजली चोरी ना करें वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बताते चलें कि हाल ही में गढ़ में एक प्रधान भी बिजली चोरी करता हुआ पकड़ा गया था जिसके खिलाफ बिजली विभाग ने शिकंजा कसा था. बिजली विभाग की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है.
केपी पुरी का कहना है कि बिजली चोर चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा. विद्युत विभाग बिना किसी दबाव के लगातार कार्रवाई करता रहेगा.























