
आधी से ज्यादा सड़क पर अतिक्रमण, खुलेआम हो रहा घरेलू गैस सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्केट में अतिक्रमण तथा घरेलू गैस सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल करना नियमों को खुलेआम चुनौती दे रहा है। हापुड़ के गोल मार्किट में के एक कन्फेक्शनरी की दुकान के बाहर ठेले वाले ने सड़क पर पहले ही अतिक्रमण कर रखा है। इसी के साथ उसने मुख्य मार्ग पर भी कब्जा जमाया हुआ है जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। इसी के साथ ठेले वाले अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल कर रहे हैं। कई दुकानदार तो ऐसे हैं जिन्होंने आधी से ज्यादा दुकान को सड़क पर सजाया हुआ है। सिर्फ गोल मार्केट ही नहीं बल्कि कोठी गेट पर भी नियमों का उल्लंघन कर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अधिकारियों की नाक के नीचे अतिक्रमण लगातार पैर पसारता जा रहा है। इसी के साथ अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। नियमों को चुनौती दी जा रही है। कुछ दुकानदारों ने तो अपनी दुकान के बाहर तीन-चार ठेले वाले खड़े कराए हैं जोकि उनसे इसका रुपया भी वसूलते हैं।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447































