VIDEO: सौ से अधिक छात्रों ने मानव श्रृंखला से बनाया भारत का नक्शा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कलेक्टर गंज में स्थित यूपीएस कस्तूरबा कंपोजिट तथा शिवा प्राथमिक पाठशाला के छात्रों ने मंगलवार को स्कूल में मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया। इस दौरान शिक्षकों ने सभी छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने बड़े ही ध्यान से रेड लाइट, ग्रीन लाइट, येलो लाइट के महत्व के साथ-साथ जेबरा क्रॉसिंग की भूमिका को समझा।
यूपीएस कस्तूरबा कंपोजिट की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अर्चना गुप्ता ने बताया कि करीब सवा सौ छात्रों ने मिलकर यह नक्शा तैयार किया है। बता दें कि यूपीएस कस्तूरबा कंपोजिट के कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र तथा शिवा प्राथमिक पाठशाला के कक्षा 1 से 5 के छात्रों ने यह मिलकर मानव श्रृंखला बनाई। इस अवसर पर यूपीएस कस्तूरबा कम्पोजिट की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अर्चना गुप्ता, सुमन अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार, गीता चौधरी, नीतू नारंग, लक्ष्मी शर्मा आदि उपस्थित रहे जहां छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

 








Related Posts

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

🔊 Listen to this विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज ऊर्जा और उत्साह के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
error: Content is protected !!