हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में मंगलवार को वर्धमान सोसाइटी हापुड़ द्वारा एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिवर का आयोजन किया गया। श्री सनातन धर्म महावीर दल चंडी रोड हापुड में यह कैंप लगाया गया जहां 100 से अधिक लोगों ने बीपी व शुगर की जांच कराई। डॉ. संजीव वशिष्ठ एवं डॉक्टर कैलाश द्वारा लोगों की जांच कर परामर्श दिया गया। स्वास्थ शिवर कैंप का उद्घाटन हापुड़ के उद्योगपति मनोज सिंघल द्वारा किया गया जिसके संचालन की जिम्मेदारी सोसाइटी के सचिव आकाश जैन ने संभाली।
समिति के सचिव आकाश जैन ने बताया कि सोसाइटी पिछले लंबे समय से लोगों की सेवा करती आ रही है और आगे भी इस तरह के कैंप लगाए जाएंगे जिसका लोग लाभ उठा सकते हैं। कैंप में सोसाइटी के सदस्य अभिषेक जैन, रिया सिंह, सिमरन सैनी द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया। कार्यक्रम में गौरव रुड़कीवाल, निर्मित गोयल, तुषार जैन, सुनील चौधरी, संदीप गोयल, मनोज तेवतिया, गौरी, नितिन गोयल, नीरज शर्मा, अशोक जैन आदि उपस्थित रहे।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250




























