हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मोनाड विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाइट बनाकर बेची जा रही मार्कशीट प्रकरण में अभी और मछलियां जाल में फंस सकती हैं। इस सिलसिले में पकड़े गए सीतापुर के दो आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पिलखुवा पुलिस को अहम जानकारियां दी हैं। इन जानकारियों की तहकीकात करते हुए पुलिस आगे बढ़ रही है। इस तहकीकात में ही नई मछलियां जाल में फसेंगी।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि वे हापुड़ पहली बार ही नहीं, इससे पहले भी कई बार आ चुके हैं और वह फर्जी मार्कशीट हापुड़ डाकघर से रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा भेजते थे। पुलिस स्टेप बाय स्टेप आरोपियों के संपर्क सूत्रों की तलाश कर रही है। बता दें कि पिलखुआ पुलिस मोनाड विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाइट बनाकर नकली मार्कशीट देने के आरोप में सीतापुर के दो नौजवानों अमरेश व शिवम पांडे को जेल भेज चुकी है।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891



























