राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले निपटाए
हापुड सूवि(ehapurnews.com): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ अध्यक्षता में आज दिनांक 29.02.2024 को मासिक बैठक आहूत की गयी, जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत 09.03.2024 को सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन नोडल अधिकारी / अपर जिला जज, हापुड़ डॉ० रीमा बंसल की देखरेख में अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ श्रीमती छाया शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री मलखान सिंह द्वारा उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारी को राष्ट्रीय लोक अदालत में दो फेज में नोटिस भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिसमें प्रथम फेज पूर्ण हो चुका है तथा द्वितीय फेज में अधिक से अधिक वादों में नोटिस भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में श्री विपिन कुमार ॥ अपर जिला जज- प्रथम, हापुड़, श्री कमलेश कुमार अपर जिला जज / पोक्सो । हापुड़, श्री उमाकान्त जिन्दल अपर जिला जज/एस.सी.एस.टी. एक्ट हापुड़, श्वेता दीक्षित अपर जिला जज/वि० पोक्सो एक्ट, हापुड़, राखी चौहान, अपर जिला जज/त्वरित न्यायालय-प्रथम, श्री बिरेश चन्द्र अपर जिला जज/त्वरित न्यायालय-द्वितीय, हापुड़ व श्री विकास कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हापुड़ समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण उपस्थित रहें।
इसी क्रम में माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में व माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की अध्यक्षता में आज दिनांक 29.02.2024 को श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा हापुड़ में स्थित वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षक के दौरान वन स्टॉप सेन्टर पर कोई पीड़िता उपस्थित नहीं थी। श्रीमती सोनिया, मैनेजर वन स्टॉप सेन्टर द्वारा बताया गया कि 28.02.2024 को एक पीड़िता वन स्टॉप सेन्टर पर उपस्थित थी, जिसको महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी के आदेशानुसार भेजा जा चुका है। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेन्टर पर एक सुरक्षा कर्मी पायी गयी। जिस हेतु मैनेजर वन स्टॉप सेन्टर को उचित सुरक्षा हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेन्टर के बाहर उचित सफाई नहीं पायी गयी, जिस हेतु मैनेजर वन स्टॉप सेन्टर को उचित साफ-सफाई की व्यवस्था किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेन्टर की ओर से प्रति पेक वर्ककर, लक्ष्मी मल्टी पर्पज आदि व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की ओर से पराविधिक स्वंयसेवक सोनम उपस्थित रहे।
https://ehapurnews.com/get-insurance-done-on-a-phone-call/
































