
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर कला निवासी आशु उर्फ मोंटी को मुरादाबाद में एनकाउंटर के दौरान पुलिस और एसटीएफ ने ढ़ेर कर दिया। बदमाश आशु उर्फ मोंटी पर 50,000 रुपए का ईनाम घोषित था जिस पर अलग-अलग थानों में 36 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मुरादाबाद के सिविल लाइंस के रामगंगा विहार स्थित शुभम ग्रीन विला निवासी अरशू ढल की कांठ रोड पर प्रेम नगर में वजीरचंद एक्सपोर्ट फर्म है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराते बताया था कि 12 मार्च की रात करीब 8:00 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से मिस कॉल आई। इसके 1 मिनट बाद व्हाट्सएप पर दोबारा कॉल आई। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने कॉल रिसीव की तो सामने वाले व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद निर्यातक ने कॉल काट दी जिसके आरोपी ने व्हाट्सएप मैसेज कर 5 करोड़ का इंतजाम करने को कहा। पीड़ित ने बताया कि उसे एक 14 मार्च की दोपहर करीब 2:30 बजे एक बार फिर से मैसेज आया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि अगले ही दिन बाइक सवार बदमाशों ने फर्म के गेट पर पहुंचकर फायरिंग भी की। इसके बाद मामले में पुलिस ने गार्ड उमेश की ओर से मुकदमा दर्ज किया। मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने आशु पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया।मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। बुधवार की रात करीब 10:00 बजे मेरठ एसटीएफ और मुरादाबाद की संयुक्त टीमों ने आशु को मुरादाबाद स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास घेर लिया। आशु ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आशू गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में टीम जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशु पर विभिन्न धाराओं में अलग-अलग थानों में 36 मुकदमे दर्ज हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




























