👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में जनपद हापुड़ के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने बीजेपी के नेता मूलचंद त्यागी को चुनाव प्रबंधन का जिला संयोजक बनाते हुए अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मूलचंद त्यागी का कहना है कि वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस दौरान मूलचंद त्यागी को भाजपाइयों ने बधाई दी। जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन प्रफुल सारस्वत, राजीव अग्रवाल, सुधीर गोयल, नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंघल, प्रमोद त्यागी, मुनेश त्यागी, दिनेश त्यागी आदि ने बधाई दी।
































