हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बंदरों और कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिस तरह के हालात बने हुए हैं. आए दिन लोग बंदर और कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं. हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी इसका जीता जागता उदाहरण है. जहां बुधवार की दोपहर 1:00 बजे तक 54 से ज्यादा लोगों को कुत्ता काटने के इंजेक्शन लगाए गए. अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कुत्तों का और बंदरों का आतंक इस कदर है कि वह किसी को नहीं बख्शते और कभी भी हमलावर हो जाते हैं. स्थानीय लोगों ने कई बार कुत्तों और बंदरों के आतंक से छुटकारे की अपील की है लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा है.
पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…
Read more






















