VIDEO: कुत्तों और पक्षियों के बीच फंसे बंदर ने लगाई साथियों को आवाज…










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार की सुबह एक बंदर कुत्तों से बचने के लिए विद्युत टॉवर पर चढ़ गया। बिजली के टॉवर पर चढ़े बंदर को पक्षियों ने परेशान करना शुरु कर दिया। पक्षियों और कुत्तों के बीच फंसा ये अकेला बंदर अपने साथियों को पुकारने लगा।
बता दें कि शनिवार की सुबह थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर में एक बंदर घुस आया। वानर को देखकर कुत्तों ने उसपर हमला बोल दिया। किसी तरह बंदर अपनी जान बचाकर बिजली के टावर पर चढ़ गया लेकिन वहां भी उसे राहत नहीं मिली। बंदर को क्या पता था कि वो पक्षियों के अड्डे पर पहुंच गया है जहां उसे कौवे ने परेशान करना शुरु कर दिया। कहते हैं कि सभी चिडियां अगर एका करलें तो वह शेर की खाल भी खींच सकती है… कुछ इसी कहावत पर पक्षियों ने बंदर की नाक में दम कर दिया। इस दौरान बंदर लगातार अपने साथियों को आवाज लगाता रहा। बंदर कभी-कभी पक्षियों को भगाता लेकिन पक्षी लगातार बंदर को अपने अड्डे पर देखकर उसे वहां से भगाने की फिराक में थे। मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और किसी तरह ढाई घंटे बाद पक्षियों और कुत्तों से बचाकर बंदर को नीचे उतारा।

Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606







Related Posts

बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला

🔊 Listen to this बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्री गंज रोड पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

Read more

जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी आवेश खान को मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने दोस्त की बहन को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला

बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला

जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
error: Content is protected !!