हापुड़/सीमन (ehapurnews.com): नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दम तो भर रहे हैं लेकिन जमीनी मुद्दे किसी की जुबान पर नहीं है। हापुड़ में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हापुड़ की राधापुरी में मंगलवार की सुबह स्कूल जा रहे शिक्षिक पर बंदरों ने हमला कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बंदरों को वहां से भगाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। बंदरों का आतंक इस कदर है कि लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने कई बार बंदरों से छुटकारा दिलाने की मांग भी की है लेकिन नगर पालिका द्वारा कुछ खास कदम नहीं उठाया गया। आपको बता दें कि मजबूरन लंगूर रखना पड़ रहा है। तस्वीर में आप देख रहे हैं कि स्कूल जाते बच्चे और शिक्षिका किस तरह बंदर को देखकर रास्ते में ही रुके हुए हैं।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























