हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बंदर व कुत्तों का आतंक बरकरार है। बंदर व कुत्ते काटने के 40-50 रोगी इंजैक्शन लगवाने हेतु हापुड़ के बाबूराम चरन दास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे है।
मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखकर स्वास्थ्य कर्मचारी भी कमरे से बाहर आ गए है और उन्होंने अपनी-अपनी टेबल अस्पताल परिसर में पेड़ के नीचे लगा ली है। एक टेबल पर मरीज का पंजीकरण किया जा रहा है तो दूसरी टेबल पर बंदर व कुत्ता काटने से पीड़ित को इंजैक्शन लगाया जा रहा है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






















