
बिना ओटीपी निकाले खाते से रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कस्बे के रहने वाले एक युवक के बैंक खाते से ₹5,000 निकलने का मामला सामने आया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि ना तो पीड़ित ने कोई फाइल डाउनलोड की और ना ही किसी के साथ ओटीपी साझा किया। ऐसे में पीड़ित आदिल ने कार्रवाई की मांग की है। आदिल ने बताया कि बुधवार को घर पर सो रहा था। शाम को उठने के बाद उसने मोबाइल देखा तो पता चला कि उसके खाते से ₹5,000 निकल चुके हैं। इसके बाद वह दंग रह गया। ऐसे में उसने बताया कि उसने किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं किया और न ही कोई फाइल डाउनलोड की। मामले को लेकर साइबर सेल का कहना है कि अक्सर लोग अपने मोबाइल में व्हाट्सएप या अन्य मैसेंजर एप पर ऑटो डाउनलोड का विकल्प चालू रखते हैं। ऐसे में ठग एपीके फाइल भेजते हैं जो अपने आप डाउनलोड होकर इंस्टॉल हो जाती है और फोन का नियंत्रण सीधे साइबर ठगों के हाथों में चला जाता है। ऐसे में बैंक से पैसे निकाल लेते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






























