👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त पहुंचनी शुरू हो गई है। जिले के 39 हजार किसान ईकेवाईसी ना कराने पर इस योजना से वंचित रहेंगे। हालांकि 62,000 किसानों के खातों में यह किश्त पहुंचनी शुरू हो गई है। बता दें कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपए की तीन किश्ते दी जाती हैं। जिले में एक लाख 21 हजार 291 किसानों को इस योजना के लिए चयनित किया गया था जिनमें से करीब 30 फ़ीसदी ने ईकेवाईसी नहीं कराई है। जिसके चलते वह योजना से वंचित रहेंगे।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8909980038






























