साइबर ठगी के शिकार लोगों को वापिस मिली धनराशि
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में धोखाधडी व साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा विभिन्न बैंको व पेमेन्ट गेटवे,मर्चेन्ट से सम्पर्क कर विगत माह जुलाई-2023 में साइबर ठगी के पीडित हुए 09 व्यक्तियों के पुलिस ने 5 लाख 14 हजार 660 रूपये वापस कराये।ठगी गयी धनराशि पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा है कि खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























