सोमवार से खुल जाएगा हापुड़ का रेलवे पार्क










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):  हापुड़ के रेलवे पार्क में प्रातः कालीन भ्रमण करने वालों के लिए यह खुशखबरी वाली खबर है। हापुड़ के रेलवे पार्क को संचालित करने वाली संस्था गुड मॉर्निंग ग्रुप की एक बैठक में निर्णय लिया गया कि रेलवे पार्क को दिन सोमवार, 7 जून-2021 से सुबह की पहली पाली  में नगरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा | संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने बताया पिछले काफी समय से करोना संक्रमण के चलते रेलवे पार्क को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था जिसके चलते नगर वासियों को सुबह योग व घूमने में काफी परेशानी हो रही थी, अब करोना महामारी कम होने से रेलवे पार्क को कुछ शर्तों के अनुसार केवल सुबह की पहली पाली में ही खोला जाएगा | संस्था के सचिव सत्येंद्र गौड़ एडवोकेट ने बताया कि काफी समय से  पार्क बंद होने से पेड़ पौधे,घास व झाड़ियां अधिक मात्रा में बढ़ गए थे जिनको संस्था के सभी सहयोगियों ने युद्ध स्तर पर श्रमदान करके पार्क को आम जनता के लिए पूरी तरह से तैयार कर दिया  है |

नगर वासियों से अपील की है कि वे पार्क में घूमते समय  मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें | रेलवे पार्क में श्रमदान करने वालों में श्यामसुंदर गर्ग,विनोद कंसल, निमेष सिंघल,गौरव गोयल (कोषाध्यक्ष), संजीव शर्मा, केसरी सिंह त्यागी,नितिन मनचंदा,पवन गेरा,बॉबी भाई, रोमी सूरी, टीनू चावला, अनिल कक्कड़, नीटे भाई, मोहन चुग, विपिन गौतम,गुप्ता जी बैंक वाले आदि शामिल थे।

हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!