
मोनाड विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के इस्तीफे देने पर लगी रोक
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अनवरपुर में स्थित मोनाड विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों के इस्तीफे पर रोक लगादी है। रजिस्ट्रार करनाल डीपी सिंह का कहना है कि जब तक एसटीएफ और ईडी की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक किसी भी कर्मचारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय से जुड़े मामलों में एसटीएफ और ईडी की जांच चल रही है। ऐसे में एजेंसियों की अनुमति के बिना किसी भी कर्मचारी का इस्तीफा प्रस्तावित या मंजूर नहीं किया जाएगा। इस संबंध में मोनाड यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस्तीफा को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216































